महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल के पालपा से पैदल यात्रा पर निकला युवाओं का समूह गुरुवार को कोल्हुई पहुंचा।नेपाल के पालपा से निकले 7 लोगों का समूह पैदल यात्रा के लिए केदारनाथ धाम जा रहा है।युवाओं ने बताया कि उनको चार दिन हुआ घर से निकले हुए, आज गुरुवार को कोल्हुई पहुंचे। बातचीत के दौरान राजन ने बताया कि चार दिन पहले वे नेपाल के पालपा से केदारनाथ धाम की यात्रा पर पैदल निकले हैं।इस यात्रा का मकसद है कि भारत और नेपाल के रिश्तों में मजबूती बनी रहे और कभी कोई विवाद सामने न आए। खाने-पीने के सवाल पर राजन ने बताया कि लोग कहीं-कहीं खिला पिला दे रहे हैं कहीं होटल पर खाना खा लेते हैं।कोल्हुई कस्बे में समाजसेवी राममिलन जायसवाल, विकास उपाध्याय, राजन श्याम सागर आदि ने जत्थे के लोगों को फल वितरित किया और पानी पिलाया।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…
भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…
लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…
सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…
श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…