संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के पॉश क्षेत्र शिवनगर कालोनी व टीचर कालोनी में स्थापित शराब की दुकान को हटवाने के लिए नगरवासियों ने भारतीय जनता पार्टी के धनघटा विधायक गणेश चौहान से मिल कर एक ज्ञापन दिया।
विधायक श्री चौहान को दिए ज्ञापन में नगरवासियों ने बताया है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के शिवनगर कालोनी व टीचर कालोनी में प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, छोटे बच्चों का स्कूल एवं भारतीय स्टेट बैंक की वैक्तियक शाखा, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, एक्सिस बैंक, महिन्द्र फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि वित्तीय संस्थान संचालित होते है। जहां जिले भर से संभ्रांत नागरिकों का आना-जान लगा रहता है। पॉश इलाके में आवंटी विमला अग्रवाल द्वारा कम्पोजिट शराब की नई दुकान स्थापित कर देने से बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही मोहल्लेवासियो को विशेषकर महिलाओं- छोटे बच्चों व बच्चियों को अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
नवरवासियों ने विधायक से नई स्थापित शराब की कम्पोजिट शराब की दुकान को हटवाने की मांग करते हुए तत्काल हत्कशेप की मांग की। जिस विधायक ने समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…