Sunday, February 15, 2026
HomeNewsbeatगाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शिव बारात लोगों ने की फूलों की...

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शिव बारात लोगों ने की फूलों की वर्षा

देवी-देवताओं की झांकियां व नृत्य ने लोगों का मन मोहा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)महाशिवरात्रि पर रविवार को एक ओर जहां मंदिरों में भोर से ही पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। वहीं दूसरी तरफ नगर के श्रीराम जानकी नीलकंठ महादेव मंदिर से भगवान शंकर की भव्य शिव बारात मंदिर समिति द्वारा निकाली गयी। गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ निकली भगवान शिव की भव्य बारात को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। बारात में शामिल भगवान शिव तथा उनके गणों की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे भी लगते रहे। अपरान्ह को मंदिर परिसर से विशाल रथ पर निकली शिव की बारात में शामिल बाराती पैदल ही चल रहे थे। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बैंड बाजे तथा हाथी-घोड़े के साथ निकली इस शिव बारात में शामिल भक्त हर हर महादेव के नारे भी लगते रहे। ज्यों-ज्यों बारात आगे बढ़ती गयी, इसमें शामिल भक्तों की संख्या में बढ़ती चली गयी। मंदिर परिसर से निकली भगवान शिव की बारात पटेल नगर, हनुमान गढ़ी, थाना रोड, मेन रोड, रुद्रपुर रोड पैना रोड से होकर गुजरी। इस दौरान भगवान शिव के भक्ति गीतों की धुन पर बाराती झूमते रहे और भगवान शिव के जयकारे भी गूंजते रहे। जिस मार्ग से बारात गुजर रही थीं छतों से लोग बारातियों का फूल वर्षा करके स्वागत कर रहे थें। दर्जनों शिव भक्त स्टॉल लगाकर बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था किए हुए थे । शिव बारात में सतर्कता व सुरक्षा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक के साथ पुलिस बल के जवान भी चलते रहे। इस अवसर पर पुजारी दिनेश पाठक, रामकेश्वर जायसवाल, हरिशंकर चौरसिया, अमरेन्द्र गुप्ता , अजीत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, श्याम जायसवाल, जितेन्द्र भारत, विवेक गुप्ता, अनिल वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया, अनिल चौरसिया, मनोज गुप्ता, उमेश यादव, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र जायसवाल, राजकुमार निषाद, हीरालाल गुप्ता, मुन्ना रावत, जयराम चौहान, देवता गोड़िया, संजय मद्धेशिया, अर्जुन जायसवाल, मनोज पटवा, पंकज विश्वकर्मा, मुकेश पटेल, रामू चौहान सहित हजारों शिव भक्त मौजुद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments