Wednesday, February 4, 2026
Homeआजमगढ़गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ भव्य भंडारे का किया गया...

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ भव्य भंडारे का किया गया आयोजन

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लाक मुहम्मदपुर, ग्राम सभा गंभीरपुर मे गणेश उत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मिली जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर बाजार निवासी समाजसेवी संदीप कुमार स्वर्णकार हर वर्ष अपने आवास पर गणेश उत्सव का पर्व मनाते है, उसी क्रम मे इस वर्ष 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी को गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई प्रतिदिन पूजन अर्चन के उपरांत शुक्रवार की रात्रि भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जो देर रात्रि तक चलता रहा। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाएं। इस मौक़े पर पत्रकार अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक उपाध्याय, आफताब आलम, राहुल पाण्डेय,नैतिक सोनी, प्रदीप सोनी,शशिकांत उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, पद्माकार मिश्रा,किशन गुप्ता, सुभाष यादव, नरसिंह यादव,अनिल सिंह, अरुण गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments