खेत में पानी चलाने गई युवती से मारपीट, बहन के साथ भी की गई अभद्रता

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में खेत में पानी चलाने गई एक युवती के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट और अभद्रता की। घटना में युवती और उसकी बड़ी बहन को गंभीर चोटें आईं, वहीं बहन का मंगलसूत्र भी गायब हो गया।

पीड़िता युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की देर शाम वह अपने खेत में पानी चलाने गई थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ अभद्रता की और हाथ पकड़ कर मारपीट की।

इसी दौरान मौके पर पहुंची बड़ी बहन ने जब विरोध किया, तो आरोपितों ने उन्हें भी पीट दिया और गाली-गलौज करते हुए दोनों बहनों से अभद्रता की। इस मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं और बड़ी बहन के गले का मंगलसूत्र भी इस अफरा-तफरी में गायब हो गया।

घटना की जानकारी किसी स्थानीय व्यक्ति ने पीआरबी 112 पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

2 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

3 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

3 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

5 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

6 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

6 hours ago