सांडे की नर्सरी उखाड़ने के दौरान किसान की सर्प दंश से मौत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर ग्राम पंचायत में खेत से सांडे की नर्सरी उखाड़ते समय एक प्रौढ़ की सर्प के काटने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि गनेश  राजभर पुत्र जियाछु 45 वर्ष अपने खेत में रोपाई करने के लिए सांडे की नर्सरी उखाड़ करके बुधवार के दिन करीब  1बजे दूसरे खेत मे ले जा रहे थे कि अचानक कुछ दूर चलने पर गिर पड़े, और मुंह से झाग आने लगा। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा उन्हें जनपद के एक प्राइवेट हास्पिटल मे भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उपचार के बाद देर शाम मृत धोषित कर दिया। सर्प डंस से मौत की आशंका होने के बाद परिजन उन्हें अपने घर न ले जाकर गाजीपुर के अमवा के सती माई मंदिर ले गए। वहां पर भी उन्हें मृतक बताया गया।  परिजनों द्वारा हलधरपुर थाने के जरिए शव को जिला अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। मृतक गनेश को एक पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी गीता देवी का रो- रो कर बुरा हाल है।

Karan Pandey

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

2 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

2 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

3 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

3 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

3 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

3 hours ago