Categories: Uncategorized

सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की हुई मौत

मौत की घटना के बाद लोगो की उमड़ी भीड़

पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी

मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)
मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के मछड़िया मोड़ के समीप रविवार को तेज रफ्तार में जा रही स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार में टक्कर मार दिया।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी।मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव के 40 वर्षीय रघुनाथ सोनार के रूप में हुई।मौत की घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ी पड़ी,इधर सूचना मिलते ही एएसआई राजीव कुमार और भरत साह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गये। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक मछड़िया मोड़ के समीप बन रहे कालेज में मजदूरी का काम कर गांव लौटने के दौरान स्कार्पियो के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।वही सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने स्कार्पियो का पीछा किया मगर वह फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के द्वारा कोई आवेदन अभी तक नही दिया गया है।आवेदन मिलने पर करवाई किया जायेगा।

परिवहन विभाग के लापरवाही के कारण चिंहित जगहों पर हो रही मौत की घटना श्रीनिवास यादव

जिले में आये दिन सड़क दुर्घटना में हो रही मौत की घटना रुकने का नाम नही ले रहा है।वही परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण चिंहित जगहों पर अक्सर सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है,यह बातें समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने कहा है।उन्होंने यह भी कहा की सीवान से लौटने के दौरान मछड़िया मोड़ के समीप एक युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है।इस दौरान उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को चार लाख मुवावजा दिलाने की मांग करते हुए बिहार सरकार से आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना में लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग को प्रचार प्रसार से लेकर चिंहित जगहों पर रेडियम लगाना चाहिए।

rkpshomnath

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

24 minutes ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

32 minutes ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

37 minutes ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

7 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

7 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

8 hours ago