चर्चित लीगल एडवाइज़र डॉ. हितेन मेहता की बर्थडे पार्टी में अभिनेता और कलाकारों का हुजूम उमड़ा

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई के विख्यात लीगल एडवाइजर डॉ.हितेन मेहता का 50वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मुम्बई के द क्लब में मनाया गया जहां फ़िल्म, टीवी जगत के कई सितारे उन्हें बधाई देने पहुंचे। ऎक्टर शेखर सुमन, शरमन जोशी, गुरमीत चौधरी,संगीतकार सलीम मर्चेंट, डॉ. योगेश लखानी, दिलीप सेन, पंकज बेरी, इंफ्लुएंसर ऎक्ट्रेस एकता जैन, सुनील पाल, राजीव निगम , टीवी ऎक्टर रवि छाबड़ा और ऎक्टर समर्पण सिंह का नाम उल्लेखनीय है।
डॉ. हितेन मेहता की मां मधुमती भी इस महफ़िल में मौजूद थीं। उनसे शेखर सुमन और शरमन जोशी ने मिलकर आशिर्वाद लिया। सिमरन आहूजा ने बर्थडे पार्टी को होस्ट किया।
बहुत सारे अवार्ड से नवाजे जा चुके एडवोकेट डॉ. हितेन मेहता ने इस खास अवसर पर कहा कि सबसे पहले तो मैं सभी मेहमानों और अपनी टीम का आभार प्रकट करता हूँ। मैं अपनी अच्छी सेहत के लिए सभी के प्यार और दुआओं का शुक्रगुजार हूँ। मैं आज काफी इमोशनल हूँ क्योंकि मेरी मां मेरे सामने बैठी हैं।
डॉ. हितेन मेहता एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। अपने काम और जिम्मेदारी के प्रति उनका समर्पण काबिल ए तारीफ है। उन्होंने कई फ्रॉड मामलों को उजागर किया है। टीवी न्यूज चैनल्स पर अक्सर उनके इंटरव्यू आते रहते हैं,।ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ. योगेश लखानी ने कहा कि हितेन मेहता बहुत बेहतर सलाह देते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

49 minutes ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

1 hour ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

1 hour ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

2 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

3 hours ago