चौकी इंचार्ज के निलंबन के बाद खाली है खजनी थाने की उनवल चौकी

घनी आबादी वाले कस्बे और दर्जन भर गांवों की शांति सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित

खजनी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाने की उनवल चौकी पर तैनात रहे चौकी इंचार्ज सोनेंद्र सिंह को जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी डाॅक्टर गौरव ग्रोवर ने बीते माह लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन उनके स्थान पर किसी अन्य दारोगा को चौकी का प्रभार सौंपने में लगभग एक माह का समय बीत चुका है। त्योहारों के मौसम में चौकी पर किसी प्रभारी के तैनात नहीं होने से सभी पीड़ित फरियादियों को अपनी शिकायतें लेकर लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर खजनी थाने पर पहुंचना पड़ रहा है। चौकी इंचार्ज की तैनाती नहीं हो पाने से नगर पंचायत उनवल सहित दर्जन भर गांवों की शांति सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ एक दारोगा और चार सिपाही के सहारे संचालित हो रही है।
बता दें कि नगर पंचायत उनवल की जनसंख्या लगभग 50 हजार है, घनी आबादी वाले कस्बे में दो बैंक, एक पोस्ट ऑफिस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक अस्पताल और दर्जन भर स्कूल, इंटरकॉलेज, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर और अन्य छोटे बड़े प्राइवेट संस्थान हैं। ऐसे में लंबे अर्से से चौकी इंचार्ज का पद खाली होने से इलाके के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, चौकी इंचार्ज की तैनाती नहीं होना हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी खजनी विजय आनंद शाही ने बताया कि खजनी थाने के समक्ष प्रभारी उप निरीक्षक क्षेत्र में लाॅ एण्ड आर्डर की व्यवस्था बखूबी संभाल रहे हैं। कहीं पर भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

7 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

7 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

8 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

8 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

8 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

8 hours ago