हायरे चोरों की सीनाजोरी फिर किए गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अभी एक पखवारा भी नहीं बीते होंगे की गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लगभग दर्जन भर चोरियां हो चुकी हैं, इन सब मामलों में पुलिस दिन-रात मेहनत करके चोर और चोरी गए माल को तलाश तो रही है किंतु इसी बीच में फिर एक बार चोरों ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी करके पुलिस को चुनौती दे दिया है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के  थनौली गांव में 3 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ किया।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के थनौली गांव निवासी अखिलेश सरोज पुत्र धनुषधारी सरोज के परिवार 3 दिसंबर की रात में खाना खाकर सोए हुए थे, मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के गेट का चैनल का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर आलमारी में रखे गहने सहित 50000 नगदी उठा ले गए। सुबह परिजनों ने अलमारी का ताला टूटा देख स्तभ रह गए । आलमारी में रखें सोने का हार ,तीन अंगूठी, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन जोड़ी पायल, सोने की चेन ,नथिया ,मांग टीका सहित लगभग 6 लाख के जेवर सहित 50000 नगदी उठा ले गए। सूचना पाकर गंभीरपुर पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड वह फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड की मदद से सिवान में पांच बकसे टूटे हुए मिले प्रार्थी ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago