चिकित्सक और उसके गुर्गों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाय: देवेंद्र प्रताप सिंह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महानगर के चिकित्सक से अपनी पत्नी का इलाज कराने गए पुलिस कान्स्टेबल पर किया गया जानलेवा हमला मानवता को शर्मशार करता है।
यह कहना है गोरखपुर – फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह का। उन्होंने मंगलवार को विभिन्न माध्यमों से मिल रही अमानवीय घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को पत्र लिखकर चिकित्सक और उसके गुर्गों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग करते हुए कहा है कि चिकित्सा जैसे महनीय पेशे से जुड़े लोगों का यह अमर्यादित निन्दनीय और गुण्डों जैसा आचरण किसी भी परिस्थिति में क्षम्य नहीं है। एक ओर डॉक्टर और उसके गुण्डों ने एकराय होकर पुलिस कान्स्टेबल को जमकर पीटा और जान मारने की कोशिश की। दूसरी तरफ उसने अपने रसूख का इस्तेमाल कर बुरी तरह से चोटिल कान्स्टेबल को मीडिया व प्रशासन पर बेजा दबाव बनाकर जेल भेजवा दिया।
एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के गम्भीर अपराध पर मौन साधना सर्वथा अनुचित है।
इस तरह घटना की पुनरावृति न हो इसलिए कार्यवाही की आवश्यक है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

50 minutes ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

1 hour ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

1 hour ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

1 hour ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

1 hour ago