रोड पर कार में अचानक लगी आग, सुरंग में मचा हड़कंप, घंटों जाम से जूझे लोग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नए कोस्टल रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब दक्षिण दिशा की सुरंग में एक चलती कार अचानक धधक उठी। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से पुलिस ने करीब एक घंटे तक दोनों ओर का यातायात रोक दिया। सुबह के व्यस्त समय में हुई इस घटना से तारदेव, हाजी अली और वर्ली कनेक्टर तक लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे कार में आग लगने के बाद दमकल और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को सुरंग से हटा दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें https://rkpnewsup.com/meerut-acid-attack-case-main-accused-mahendra-prajapati-arrested-after-encounter/

गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय घटाने के उद्देश्य से बने कोस्टल रोड को हाल ही में 16 अगस्त को आम वाहनों और बसों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया था। यह मार्ग 24 घंटे खुला रहता है। कुछ दिन पहले ही इसी मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार लेम्बोर्गिनी डिवाइडर से टकराई थी, हालांकि उस हादसे में चालक सुरक्षित बच गया था।

Editor CP pandey

Recent Posts

आर सेटी कुशीनगर में कौशल-विकास को नई दिशा

स्टेट डायरेक्टर दया शंकर मिश्र का विजिट, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर कुशीनगर (राष्ट्र…

11 minutes ago

भलुअनी से पैदल चलकर तहसील बरहज में होगा धरना -विजय रावत

जनहित के लिये सब कुछ क़ुर्बान-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)रविवार को सपा नेता विजय…

37 minutes ago

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ भागलपुर ब्लॉक गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर ब्लॉक पूर्णतः शिवमय हो उठा। भोर…

39 minutes ago

भारत–नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: पुलिस व एसएसबी का मेगा सघन चेकिंग अभियान

महाशिवरात्रि और नेपाल में चुनाव प्रक्रिया को लेकर बढ़ी चौकसी, सीमा स्तंभ 524/12 तक पैदल…

42 minutes ago

अवैध गर्भपात की कीमत: फाफामऊ की युवती वेंटिलेटर पर, प्रेमी फरार

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रेम के नाम पर धोखा और लापरवाही की एक दर्दनाक घटना…

53 minutes ago

मेरठ में बनेगा देश का पहला UAV और ड्रोन रनवे

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को नई मजबूती देने के लिए सीमा…

1 hour ago