मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मेरठ ज़िले में महिला पर तेजाब फेंकने की सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस और एसडब्ल्यूएटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र प्रजापति को बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वारदात का पूरा मामला
23 सितंबर को लोहियानगर थाना क्षेत्र में रुखसाना नाम की महिला पर तेजाब फेंका गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी महेंद्र प्रजापति ने अपने एक नाबालिग साथी को महज़ 2000 रुपये का लालच देकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिलाया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया था, लेकिन महेंद्र फरार हो गया था।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/tragic-end-to-love-affair-in-rented-house/
आरोपी की मंशा और वजह
पुलिस पूछताछ में महेंद्र ने कबूल किया कि पहले उसके रुखसाना से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज़ होकर उसने बदले की नीयत से इस वीभत्स वारदात की साज़िश रची।
पुलिस की कार्रवाई
सीओ अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जलालपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख महेंद्र ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, मगर जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर काबू में आ गया। उसके खिलाफ तेजाब हमले और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…