Categories: Newsbeat

महिला सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त की उच्च स्तरीय बैठक

अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना ही प्राथमिकता – एडीजी रेंज

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर मंडल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए गुरुवार को मंडलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीजी रेंज एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में महिला अपराधों से संबंधित न्यायालयों में लंबित मुकदमों की त्वरित सुनवाई एवं अपराधियों को शीघ्र दंडित कराने पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही क्षेत्र की समग्र कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त की जाए और अपराधों की रोकथाम के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए।

इसे पढ़ें – https://nz.vayambharat.com/Lnk/SRWR202509251524541614989958
एडीजी रेंज एस चनप्पा ने स्पष्ट कहा “महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर पीड़िता को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस व अभियोजन पक्ष पूरी तत्परता से कार्य करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है, इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।”
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा— “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की मजबूत भावना स्थापित करना भी है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्यवाही करनी होगी। कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।”
बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला उत्पीड़न व अपराधों के मामलों की लगातार निगरानी की जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी रेंज एस चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी राज करन नय्यर, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago