Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरातियों से भरी कार खाई में गिरी, दूल्हे के भाई की मौत

बरातियों से भरी कार खाई में गिरी, दूल्हे के भाई की मौत

चार अन्य लोगों की हालत गंभीर

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह बरातियों से भरी कार खाई में पलट गई। इसमें एक की मौत हो गई और कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की शाम
गोरखपुर जनपद के बांसगांव से बारात मधुबन बाजार के खीरीकोठा गई थी। रातभर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद बराती शुक्रवार की सुबह वापस लौट रहे थे। उनमें से एक कार UP53EJ7691 मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे कार जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। इतने में कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई। कार सवार बांसगांव निवासी चंद्रमोल त्रिपाठी उर्फ दीपू (38) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, बांसगांव थाना क्षेत्र के पांडेय तिघरा निवासी किशन पांडेय (30), संदीप प्रजापति (30), भीटी के तिवारी निवासी मदन तिवारी (18) और उनके भाई बिशु तिवारी (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। चारों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments