Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछठ की वेदी बनाने हेतु मिट्टी निकाल रहे लड़के को मनबढ़ों ने...

छठ की वेदी बनाने हेतु मिट्टी निकाल रहे लड़के को मनबढ़ों ने पीटा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार दोपहर बाद ग्राम सभा अमांव के कुछ लड़के छठ की वेदी बनाने गोविन्द पुर में गंगा किनारे आए हुए थे।कुछ बच्चे वेदी बनाने हेतु मिट्टी के लिए पास के अरहर के खेत से मिट्टी निकालने लगे। तभी गोविन्द पुर गांव के कुछ मनबढ़ युवक आकर उन बच्चों को पीटने लगे, बच्चों को पिटता देख उनके परिवार के कुछ और लड़के पहुंचे तो उन लड़कों को भी मनबढ़ों ने बुरी तरह पीट दिया।
अमांव के हिमांशु , नीतिश अन्य दोस्तों के साथ वेदी बनाने गोविन्द गंगा घाट पर आए हुए थे। रास्ते में अरहर के खेत में साफ मिट्टी देखकर हिमांशु 10 वर्ष मिट्टी निकालने लगा। तभी मनबढ़ों ने उसे मारना शुरू कर दिया। हिमांशु को पीटता देख अमांव के और लड़के आ गये तो उन्हें भी पीट दिया गया। नीतिश 20 वर्ष पुत्र नारद यादव को काफी चोट आई है।बच्चों को मारने पीटने की खबर से अमांव गांव के लोगों में उबाल आ गया। वहां के सम्भ्रांत लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और गोविन्द पुर के चार लड़कों के विरुद्ध नरहीं थाने में देर शाम सूचना दर्ज कराई। सूचना दर्ज होने के बाद नरहीं पुलिस मनबढ़ों को ढूंढ रही है हालांकि वे सभी घर से फरार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments