Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखाद्य विभाग ने आइसक्रीम के लिये 6 नमूने

खाद्य विभाग ने आइसक्रीम के लिये 6 नमूने

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को आइसक्रीम अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो स्थानों से विभिन्न आइसक्रिमो के कुल 6 नमूने संग्रहित किये। सभी नमूनों को सम्बंधित आइसक्रीम विक्रेताओं के समक्ष सील किया गया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा। सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने नगरा के वार्ड नंबर 3 व सहतवार क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक दुकान से आइसक्रीम, आइसकैंडी, अपमिश्रक, बनिला आइसक्रीम व चीनी के कुलन 6 नमूने संग्रहित किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments