
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम ने ली करवट. आज गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, संत कबीरनगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बागपत, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस समेत 34 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना.
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, सतर्क रहने की अपील.
बढ़ सकती है बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाएं, प्रशासन अलर्ट मोड में…
तेज हवाएं चलने का अनुमान
वहीं, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर आदि जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी। 21 मई को भी पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात की आशंका के साथ बारिश व झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम परिवर्तित होने से रविवार को धूप थोड़ी कम रही। रविवार को प्रदेश में बांदा फिर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
