Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedसंचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद ने पूरे प्रदेश में हासिल की...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद ने पूरे प्रदेश में हासिल की प्रथम रैंक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) अप्रैल महीने में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद मऊ ने शत प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद मऊ के अलावा 39 अन्य जनपदों ने भी शत प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम हासिल स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में बॉटम 5 के जनपदों में 85% के साथ। 75वां स्थान अयोध्या का, 86% के साथ पीलीभीत 74 वें तथा 89 प्रतिशत के साथ जनपद आजमगढ़ 72 वे स्थान पर है। मंडल का अन्य जिला जनपद बलिया ने 97% अंक हासिल कर 56वीं रैंक हासिल की है। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में समस्त विभागों के समन्वित प्रयास पर बधाई दी तथा आगे भी इस तरह के अभियानों में आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास करने को कहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments