Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश89 पेंशनरों की रुकी पेंशन, जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश

89 पेंशनरों की रुकी पेंशन, जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले 89 पेंशनरों की पेंशन अप्रैल 2025 में अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है, क्योंकि उन्होंने जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय ने बताया कि ऐसे पेंशनर जो जीवित प्रमाण पत्र नहीं जमा कर सके हैं, वे हर हाल में शीघ्र कार्यालय में जमा कर दें, जिससे कि उनकी पेंशन जारी की जा सके।
पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैंl यथा नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से, ऑनलाइन पोर्टल (लिंक उपलब्ध नहीं है) के माध्यम से से उमंग एप्प के माध्यम से भी कर सकते हैंl
यदि किसी पेंशनर का आकस्मिक निधन हो जाता है, तो उनके परिजन/वारिस इस संबंध में तत्काल सूचना कोषागार कार्यालय को दें। सूचना 8765923701, 8765923702 मोबाइल नंबरों पर दी जा सकती है, जिससे अनावश्यक अधिक भुगतान या वसूली जैसी स्थिति से बचा जा सके।
वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय का कहना है कि कोषागार कार्यालय से विभिन्न विभागों कुल 89 पेंशनर्स द्वारा प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला जीवन प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा नहीं किया गया है। जिससे उनकी पेंशन पर रोक लगा दी गई है। ऐसे पेंशनर जो किन्हीं कारणों से ऑफलाइन या ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र नहीं जमा कर सके हैं वे हर हाल में शीघ्र कार्यालय में जमा कर दें जिससे कि उनकी पेंशन जारी की जा सके।

Previous article
Next article
एनसीसी सैनिक प्रशिक्षण की पौधशाला: शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया।युवा नागरिकों में अनुशासन, चरित्र, साहस और निस्वार्थ सेवा की भावना का विकास करने के उद्देश्य से ही सन 1948 में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना की गई। यह एक ऐसी पौधशाला है जो पूरे भारत के युवाओं में सैनिक नेतृत्व की क्षमता का विकास करता है। इसका आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन है।यह बातें सदर सांसद शशांक मणि ने गुरुवार को गोरखपुर रोड स्थित राजकीय पालिटेक्निक के फेयरवेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि यह संगठन युवाओं को सामाजिक सेवाओं, अनुशासन और साहसिक प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है तथा एनसीसी के कैडेटों को छोटे हथियारों और ड्रिल में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण भी देता है। सांसद मणि ने भारतीय सैनिकों की वीरता, साहस और पराक्रम का बखान करते हुए छात्रों को देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी तथा एनसीसी प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट यावर सिंह, मेजर कुलदीप सिंह, नरेंद्र मिश्रा, बीके गौतम तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र छात्राएं शामिल रहीं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments