Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के जैदपट्टी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास सूर्य नारायण ने श्रीकृष्ण के जन्म के वर्णन के दौरान श्रोता झूमने और नाचने लगे।क्योंकि वे भगवान की लीला और उनके जन्म के चमत्कार से भाव विभोर हो गए।श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनने के बाद,श्रोता भजन गाते हैं और नाचते हैं,जिससे पूरे वातावरण में आनंद और खुशी का माहौल हो गया।
कथा के दौरान उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचार से सभी परेशान थे।कंस के धरती पर हो रहे घोर अत्याचार से जब लोग त्रस्त हो गए तो भगवान से इस समस्या से निजात के लिए त्राहि त्राहि करने लगे।भगवान ने कृष्ण के रूप में देवकी के गर्भ से जन्म लिया। जन्म के समय देवकी वासुदेव की हथकड़ियां खुल गई। जेल के दरवाजे व माता यमुना भगवान के लिए रास्ता बनाया। श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा भगवान के नाम से प्रेम करना चाहिए इससे सदमार्ग का रास्ता प्राप्त होता है।इस दौरान ग्राम प्रधान रविन्द्र कुशवाहा,जय प्रकाश कुशवाहा,रामनरेश कुशवाहा,रमायान कुशवाहा,जयराम यादव,शंभू पासवान,रामनक्षत्र,अजय कुमार,संजय कुशवाहा,राहुल कुमार,लल्लन सिंह,सिंघासन, पप्पू कुशवाहा,राजू,बलिराम,गायत्री देवी,इंदु देवी,सरोज,संध्या,पिंकी,बबीता,अनीता,रिंकू, बिंदु देवी, लालबदन देवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments