Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ० भीमराव अंबेडकर ने दलित, शोषित एवं पिछडो के अधिकारो के लिए...

डॉ० भीमराव अंबेडकर ने दलित, शोषित एवं पिछडो के अधिकारो के लिए संघर्ष किया – प्रिंस

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक विद्यालय जय नगर नम्बर-2 पर डाक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने कहा कि डाक्टर भीम राव जिन्हें बाबा साहब के नाम से भी जाना जाता है, जबकिं वे एक सामाजिक सुधारक, वकील, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक्टर भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 महू में हुआ था, उनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने बाद में हिन्दू धर्म को त्याग दिया और बौद्ध धर्म अपना लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा देवी, आशा यादव , अर्चना त्रिपाठी, मंजू देवी एवं रसोइया माला देवी, सरिता देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments