Friday, April 10, 2026
Homeमहाराष्ट्रफायर ब्रिगेड द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

फायर ब्रिगेड द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी अग्नि सेवा सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा एक विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली विक्रोली अग्निशमन केंद्र से प्रारंभ होकर मुलुंड (पश्चिम) फायर स्टेशन तक संपन्न हुई। रैली का ध्वजवंदन कार्यक्रम विक्रोली फायर स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने के उपायों की जानकारी देना, तथा अग्निशमन सेवाओं के महत्व को उजागर करना था। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अग्निशमन अधिकारी रविंद्र आंबुलगेकर तथा उप प्रमुख अग्निशमन अधिकारी आत्माराम मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments