Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली गिरने से बाइक सवार दंपति और मासूम की दर्दनाक मौत

बिजली गिरने से बाइक सवार दंपति और मासूम की दर्दनाक मौत

गाजीपुर(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे, रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम और होली पर्व में भाग लेने वह गांव आए थे। बीते 19 मार्च को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी और मासूम पुत्र को लेकर बाइक से घर जा रहे थे कि बिजली गिरने से बाइक सवार दम्पति और मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments