Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ. लोहिया की जन्मभूमि का नाम हो लोहियानगर, सभापति ने कार्यवाही हेतु...

डॉ. लोहिया की जन्मभूमि का नाम हो लोहियानगर, सभापति ने कार्यवाही हेतु भेजा

  • एमएलसी सुभाष यदुवंश ने विधान परिषद में की थी मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने गत दिनों विधानपरिषद सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि को लोहिया नगर नाम देने की मांग करते हुए कहा था कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म अम्बेडकरनगर जिले के शाहजादपुर में हुआ था। उनके जन्मस्थान शहजादपुर का नाम लोहियानगर करने के साथ-साथ उनके नाम पर एक स्मारक का निर्माण होना चाहिए। एमएलसी की इस मांग को सभापति मानवेन्द्र सिंह ने कार्यवाही हेतु भेज दिया है।
श्री यदुवंश के अनुसार एक दल की आधी राजनीति राम मनोहर लोहिया के नाम पर टिकी है। दिन-रात लोहिया के सिद्धांतों के बात करते है। परंतु उनको लोहिया की विचारधारा या उनके सिद्धान्तों से कभी कोई मतलब नही रहा। साथ ही उनके जन्मस्थान पर कोई ध्यान नही दिया। उन्होंने सदन के माध्यम से मांग किया कि उनके जन्मस्थान के नाम को राम मनोहर लोहिया के नाम पर रख वही एक भव्य स्मारक का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाए जिससे आने वाली पीढि़यां लोहिया जी की नीतियों और सिद्धान्तों को अपने जीवन मे उतार सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments