Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकर्पूरी ठाकुर ने किया सामाजिक न्याय के सपनों को पुरा - रामजी...

कर्पूरी ठाकुर ने किया सामाजिक न्याय के सपनों को पुरा – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने गोष्ठी का आयोजन कर मनाया कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि नगर के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर वास्तव में जननायक थे ,उन्होंने सामाजिक न्याय के सपनों को पूरा करने का काम किया। उनका सम्पूर्ण जीवन दबे कुचले, गरीबों, दलितों व पिछड़ो को उचित मान सम्मान दिलाने की लडाई के लिए समर्पित था। आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का काम किया। बिहार प्रदेश के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया। उन्होंने अपने नीतियों व आदर्शों के साथ कभी भी समझौता नहीं किया।मुख्यमंत्री के रूप में अमीर गरीब की खाई को पाटने का कार्य किया।आज जरूरत है उनके द्वारा निर्धारित किए गए नीतियों व सिद्धान्तों को अपनाने की,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी को समीर पांडेय,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नीलेश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद,उत्तेज मिश्र, राजेश सिंह,जयप्रकाश पाल,मनोज मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,रामप्रवेश सिंह, वीरेन्द्र तिवारी,जवाहरलाल बरनवाल, कमलेश मिश्र, धर्मेन्द्र पांडेय, विनोद दूबे, राजकुमार यादव आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments