Monday, December 22, 2025
Homeमहाराष्ट्रआर्यमान के बांसुरी की मधुर आवाज लोगों के दिलो मे बस रहा

आर्यमान के बांसुरी की मधुर आवाज लोगों के दिलो मे बस रहा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के नजदीक थाना जिला अम्बरनाथ के पालेगांव के आर्यमान तेज प्रताप यादव ने मात्र 12 साल की आयु में बांसुरी की कला को निखार दिया है। उनकी मधुर आवाज सुनकर हर महफिल के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों के बीच आर्यमान यादव शोहरत बटोर रहा हैं। बांसुरी विद्या के जानकर लोग खुली जुबान से कहने लगे हैं कि आर्यमान यादव देश के अंदर बांसुरी वादक के रूप में ख्याति प्राप्त करेगा. और देश का नाम रोशन करेगा। यह एक बहुत ही गर्व की बात है और आर्यमान यादव और उसके परिवार के लिए एक बड़ा सम्मान है। आर्यमान यादव की प्रतिभा और मेहनत को देखकर यह कहा जा सकता है कि वह एक उभरता हुआ कलाकार है जो अपनी बांसुरी की मधुर आवाज से लोगों के दिलों में जगह बना रहा है। उनकी इस प्रतिभा को और भी निखारने के लिए उसके दादा चंद्रकेश यादव ने बताया की बचपन मे इसे बांसुरी बजाने मे रूचि थी इसके प्रतिभा को देखते हुए प्रोत्साहन देना शुरू किया, जिसको क्लासिकल और गुणवत्ता के लिए बांसुरी बजाने वाले शिक्षक के रूप में प्रशांत सर को नियुक्त किया अब उन्हीं की देखरेख में सीख रहा है। यह भी एक अच्छी बात है कि आर्यमान यादव की प्रतिभा को पहचान मिल रही है और लोग उनकी बांसुरी की मधुर आवाज को सुनने के लिए उत्सुक हैं। यह उनके लिए एक बड़ा अवसर है और उन्हें अपनी प्रतिभा को और भी निखारने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments