बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को छठवे दिन क्रमिक अनशन को भारतीय किसान युनियन के ज़िलाध्यक्ष गिरीश शाही ने अपने संगठन के साथ समर्थन दिया।
इस दौरान क्रमिक अनशन को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के ज़िलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही ने समर्थन करते हुए कहा की यह भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसानो की सुनने वाली नही, यह सरकार गूंगी बहरी है। इस सरकार को किसानों से कुछ लेना देना नही हैं इस लिए अब समय आ गया है की आर पार की लड़ाई हो, मैं आप लोगों से आह्वान करता हू की 24 तारीख को आप सभी किसान, मज़दूर एक होकर तहसील को घेरने का काम करे और अपने हक को लेने के लिए अपनी ताक़त को दिखाये।
खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव व सपा नेता विजय रावत तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ धरने से गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की माँग की । विजय रावत ने कहा की यह सरकार विकास विरोधी व किसान विरोधी है।इसी क्रम में खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने किसानों व मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आज अनशन को 6 दिन हो गए लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा किसानों और मजदूरों की सुधि लेने नही आया।अब मुआवजे की मांग पर आरपार की लड़ाई होगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार किसानों व मजदूरों, नौजवानों तथा गरीबो के हित की सरकार नही है यह सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार हैं। इस दौरान गोपी यादव, अरविन्द कुशवाहा, विकास यादव,रणविजय सिह, शिवलोचन यादव, अमेरीका यादव, राजाराम यादव, अमित प्रधान, धीरज पान्डेय, सत्येन्द्र यादव सत्या, अरविन्द उपाध्याय, रामआसरे यादव, राजाराम यादव सहित किसान व मजदूर आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अरविंद कुशवाहा ने कहा कि 24 तारीख को अपनी मांगों को लेकर सैकड़ो किसान व मजदूर तहसील का घेराव करेंगे।
More Stories
प्राथमिक शाला लालमाटी में धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव
राइज इंटर कालेज के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में विखेरा जलवा
विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं माँ सरस्वती- तहसीलदार