
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद व्यक्ति नहीं विचार थे, उन्होंने अपने जीवन पर्यंत अपने व्यक्तित्व के माध्यम से इंसान को इंसान की तरह से जीवन यापन करने का तौर तरीका बताया| न्यायाधीश ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की डॉ राजेंद्र प्रसाद जीवन प्रयंत गरीबों, दलितों तथाअपना जीवन व्यतीत किया| उक्त बातें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने संत विनोवा स्नातक उत्तर महाविद्यालय के प्रेक्छागृह में आयोजित डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे | महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्रा ने भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवन का बृतांत छात्रों को सुनाया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया | विधि संकाय के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर के.के शाही ने भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को ईमानदारी, सादगी तथा उच्च व्यक्तित्व का धनी बताया | कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मारकंडे मिश्र प्रवक्ता ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को एक आदर्श विद्यार्थी बताया और विद्यार्थियों को उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया | मार्कंडेय मिश्र ने बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत का गर्व बताया उन्होंने कहा कि यदि हम डॉ राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों पर चलेंगे तो जल्द ही पुनः एक बार भारत विश्व गुरु बन जायेगा तथा विश्व के पटल अपनी छवि का परचम लाहारायेग | कार्यक्रम का शुरुआत भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्रा ने किया तथा संचालन मारकंडे मिश्रा ने किया | इस अवसर पर विधि संकाय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आयोजन विधि संकाय के अध्यक्ष डाक्टर के. के. शाही ने किया।
More Stories
पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 572 व्यक्तियों व 338 वाहनों की हुई चेकिंग
लंपी स्किन डिज़ीज़ से 6.83 लाख पशुओं पर संकट, पशुपालक परेशान
युवक की गोली लगने से मौत, तीन हिरासत में