Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व भाजपा मण्डल नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान

पूर्व भाजपा मण्डल नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को भाजपा बरहज नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी के नेतृत्व में बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज परिसर में, भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो छात्र एवं छात्राओं ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अभयानंद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के निर्देशन में सदस्यता अभियान जारी है।
नव राष्ट्र-निर्माण के संकल्प एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक छात्र और छात्राओं को जोड़ने का आवाहन किया। उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं से आग्रह किया कि
31 अक्टूबर तक अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराए एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर विनय कुमार मिश्र, शशांक तिवारी, मोहन सिंह,राम प्रताप सिंह , प्रभात गुप्ता, अंगद कुमार, राहुल पटेल, राहुल सोनकर, अमन विश्वकर्मा ,नीरज प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments