Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रद्धाभाव से हुआ देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन

श्रद्धाभाव से हुआ देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना के पश्चात विजया दशमी को श्रद्धालुओं ने शनिवार को धूमधाम से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन जिले भर मे निर्धारित स्थानों पर किया। आयोजन समितियों के डीजे की कर्कश आवाज वातावरण को धार्मिक बनाती रहीं।
जिला मुख्यालय खलीलाबाद शहर की प्रतिमाएँ मगहर मे आमी नदी नदी के तट पर बने कृत्रिम पोखरे में विसर्जित की गई। यहीं पर नगर पंचायत मगहर व आसपास की मूर्तियों के विसर्जन का क्रम भोर तक चलता रहा।
श्रद्धालु उत्साह में विसर्जन के दौरान अबीर और गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों व डीजे की कर्कश धुन पर थिरकते आगे बढ़ रहे थे। स्त्री, पुरुष, युवतियों और बच्चे हर्ष से भाग ले रहे थे। प्रतिमाओं का जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा और मां को आरती और जयकारों के साथ विदाई दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments