
चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षक उर्मिलेश पाण्डेय के अन्य विद्यालय में स्थानांतरित होने पर आयोजित हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य जेजे भारती, वरिष्ठ शिक्षक रमाशंकर बैस, अंशुमान सिंह, बब्बू सिंह, संतोष प्रजापति, मीना सिंह आदि ने पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य जेजे भारती ने कहा कि श्री पांडे जी ने विद्यालय के कीर्तिमान स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विगत कई वर्षों से वह इस विद्यालय के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं।विभाग द्वारा दिए गए सभी कार्यों का बखूबी निर्वहन किया है। इसके परिपालन में उन्होंने कभी दिन-रात नहीं देखा।
वरिष्ठ शिक्षक रमाशंकर बैस ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय उनका अपना परिवार है। यह परिवार हमेशा उनका रहेगा। परिवार से जुड़ाव कभी समाप्त नहीं होता है।
वरिष्ठ शिक्षक अंशुमान सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर उर्मिलेश पांडेय जी हम सभी के बीच प्रदीप्तमान शिक्षक थे। उन्होंने इस विद्यालय के लिए अपना अमूल्य समय दिया है। इसके निरंतर विकास के लिए वह दिन-रात लगे रहते थे। उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ शिक्षक बब्बू सिंह ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय को विगत कई वर्षों से संभाला था निश्चित तौर पर अपने नए वह इसी तरह कन्या विद्यालय को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
वरिष्ठ शिक्षक संतोष प्रजापति ने कहा कि इस विद्यालय से उनका जुड़ाव हमेशा रहेगा। शिक्षा जगत से जुड़े सभी शिक्षक अपने ही परिवार हैं।
मीना सिंह ने कहा कि इस विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास में श्री पांडे जी का प्रमुख योगदान है। इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कन्या विद्यालय को भी वह इसी तरह नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
अंत में से उर्मिलेश पांडेय ने कहा कि आप सभी लोगों का स्नेह और आशीर्वाद लगातार मुझे मिलता रहा है। इतने वर्षों में कार्य करने के दौरान कभी यह महसूस नहीं हुआ कि हम सब एक परिवार नहीं है। हर जगह सभी का भरपूर सहयोग मिला। आप सभी हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।
इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
More Stories
बेचू साथ पोखरे के पास बने विवाह भवन से हजारों की चोरी
सपा की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने का दिया जोर
संपूर्ण समाधान दिवस: 121 शिकायतों में 9 का निस्तारण, 6 टीमें मौके पर भेजी गई