Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबढ़ते दबाव के मध्य करमैनी-बेलौली तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण

बढ़ते दबाव के मध्य करमैनी-बेलौली तटबंध का किया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खण्ड-2 अजय कुमार द्वारा मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दायें तट पर निर्मित करमैनी-बेलौली तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तटबंध पर रेनकट्स भरने काम चल रहा था तथा बरसात के कारण कुछ स्थलों पर रेनकट्स हुए हैं। जिसे भरने एवं तटबंध की सतत निगरानी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वर्तमान समय में नदी का जल स्तर 79.350 मी0 जो खतरे के विन्दु 79.500 मी. से 15 सेमी. नीचे प्रवाहित हो रही है। तटबंध सुरक्षित है एवं तटबंध की सतत निगरानी की जा रही है।
निरीक्षण के समय सहायक अभियंता एवं समस्त जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments