Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोमगार्ड्स विभाग द्वारा किया गया वृक्षारोपण

होमगार्ड्स विभाग द्वारा किया गया वृक्षारोपण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील परिसर में सोमवार को होमगार्ड्स विभाग द्वारा तहसीलदार पंकज कुमार शाही के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
तहसीलदार ने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है तथा मानव को स्वास्थ्य व आर्थिक लाभ होता है। वृक्षारोपण अभियान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है जिसमें सभी लोगों को एक एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, होमगार्ड्स बी ओ सत्य नारायण मौर्य, पी सी विनय सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल, संजय यादव, इंद्रासन यादव, पतिराज यादव सहित तमाम होमगार्ड्स जवान मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments