Friday, October 31, 2025
Homeमहाराष्ट्रअस्पतालों की बदहाली को लेकर सांसद संजय दीना पाटिल ने जताई सरकार...

अस्पतालों की बदहाली को लेकर सांसद संजय दीना पाटिल ने जताई सरकार से नाराजगी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास आघाड़ी के सांसद संजय दीना पाटिल ने संसद में अस्पतालों की दूर व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सरकार से नाराजगी जताई।. बता दें कि ईशान्य मुंबई के अनेक अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई है। ऐसे में सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। इस इलाके में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक भी अस्पताल नहीं है और बीमारी के कारण लोगों की उम्र घट रही है. पाटिल ने बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार से अनुरोध किया.
इसके अलावा मुंबई का सारा कचरा ईशान्य मुंबई संसदीय क्षेत्र में आने से यहां बीमारी बढ़ रही है. चिकित्सा सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम नहीं है ।सांसद संजय दीना पाटिल ने
मुलुंड में ईएसआईसी (वर्कर्स हॉस्पिटल) अस्पताल और घाटकोपर के राजावाड़ी की बदहाली का मुद्दा उठाया। इसी तरह भांडुप में एक अस्पताल का काम शुरू हो चुका है और वह कब पूरा होगा यह पता नहीं है। विक्रोली अस्पताल का भी यही हाल है.
शिवाजी नगर, गोवंडी इलाके में सबसे बीमारियों का प्रकोप फैला है. इसका कारण यहां के डंपिंग ग्राउंड में संपूर्ण मुंबई का कचरा यहां फेंका जाना है। सांसद संजय दीना पाटिल ने संसद में कहा कि एक सरकारी सर्वे में पता चला है कि इन जगहों पर रहने वाले लोगों की आयु सीमा 10 से 15 साल कम हो गई है। जिसके कारण सांसद संजय पाटिल ने संसद में ईशान्य मुंबई संसदीय क्षेत्र के अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्ज किए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments