Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसपा कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ता अनिल यादव के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने जल की निकासी कर दूर की समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के अंतर्गत सोनू घाट चौराहे पर जल जमाव हो गया था। जल की निकासी न होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। जिला प्रशासन भी मौन था। आवागमन प्रभावित होते देख, सपा कार्यकर्ता अनिल यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जल जमाव वाले स्थान पर धान की रोपाई कर शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन देखते हुए जिला प्रशासन ने आनंन-फानन में जल की निकासी कर जल जमाव की समस्या को दूर कराया। तत्पश्चात आवागमन भी सुचारू रूप से चलने लगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान अनिल यादव, हृदय शंकर यादव, रामायण यादव, कमलदेव पासवान, विजय रावत ,दिव्यांश श्रीवास्तव ,विजय लाल, दुर्गेश, संगम, राम भवन, श्रीकृष्ण, राम हरक, रामनिवास, गुड्डू यादव, आजाद, श्रीनिवास, मुनीर, आलोक पांडे ,सुनील कुमार, मुन्ना कुमार ,प्रदीप जायसवाल ,उपेंद्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments