Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदशकों से खराब है हाईमास्ट लैंप, जनता में भारी आक्रोश

दशकों से खराब है हाईमास्ट लैंप, जनता में भारी आक्रोश

खामपार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के बरईपार पाण्डेय गांव में विगत लगभग 10 बर्ष पहले लगा हाईमास्ट लैंप काफी समय से खराब है।
बता दे कि पूर्व मंत्री स्व. कामेश्वर उपाध्याय द्वारा लगवाया गया हाईमास्ट लैंप लगने के 2 बर्ष बाद ही खराब हो गया जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन इसे अब तक ठीक नहीं कराया जा सका। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
गांव के राजदेव पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रविन्द्र पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, वैकुंठ तिवारी, राजीव पाण्डेय, विवेक तिवारी, धनंजय गौंड, दिलीप पाण्डेय, प्रदूमन पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी आदि ने इसे ठीक कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments