Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में शांति पूर्ण ढंग से मतदान

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में शांति पूर्ण ढंग से मतदान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लोकसभा मतदान सुबह से ही शुरू हो गया है मतदान करने वालो की भीड़ सुबह तो मतदान केंद्रों पर लगी रही लेकिन दोपहर में लगभग सभी बूथ खाली दिखे । सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने अपने गांव बूथ संख्या 50 माथापार में मतदान किया । इस दौरान सांसद सलेमपुर से बात करने पर उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र का महापर्व मतदान है । मैने देश के विकाश देश को सशक्त बनाने के लिए मतदान किया है । लोगो से आग्रह किया की अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकले और मतदान करे । अभी तक सलेमपुर लोकसभा में शांति पूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments