
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के लंगडी देवरिया राधा कृष्ण मंदिर के पास हाथी कुंड पोखरे में दोपहर के समय 10 से 12 बच्चे नहा रहे थे ।नहाते- नहाते एक बच्चा डूबने लगा, लड़के को डूबता देख बाकी बच्चे लड़के को छोड़कर अपने अपने घर भाग गये, घर जाकर जब बच्चों ने परिजनों को बताया तब आनन फानन में परिवार के लोग हाथी कुंड पोखरे पर पहुंचे। पर लड़का कहीं दिख नहीं रहा था,लड़के का शव न मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने गांव के लोगों की सहायता से काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकला ।

जिससे उसकी पहचान रामनाथ देवरिया कुशवाहा आटा चक्की के पास के रहने वालों के रूप में हुई ,इस लड़के की पहचान विकास कुमार पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई कुछ लोगों द्वारा पता चला कि वहां के बच्चे 10 से 15 की संख्या में रोज नहाने आते थे।गौतम कुमार के तीन लड़के थे जिसमें से यह लड़का सबसे छोटा था, मझले लड़के का नाम सूरज कुमार और बड़े लड़के का नाम राजा कुमार है। लड़के के पिता देवरिया नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मी का काम करते थे जो घटना के समय अपने पत्नी के साथ गोरखपुर किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की सूचना पर गए थे, मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और कोतवाल देवरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
