
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार के एमबीए छात्रों के एक दिन का शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. प्रवनेश सिंह, डॉ. कमलेश कुमार व आगत विद्यार्थियों का गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. श्रीवर्धन पाठक, समन्वयक प्रो. अनिल यादव व प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर का उपयोग करते हुए दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और अपने अनुभवों को साझा किया। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियो के बीच ज्ञान, अनुभव और विचारों के विनिमय का एक मंच उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक विषयों पर परस्पर बातचीत, विचार-विमर्श करते पाए गए, इससे जहां इन छात्रों के बीच एक अच्छा संवाद स्थापित हुआ वहीं उन्होंने एक-दूसरे से उनके अध्ययन क्षेत्रों और उनके विभागों द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
मोतिहारी विश्वविद्यालय के प्रो. प्रवनेश सिंह ने अपने विचारों को साझा करते हुए कि ऐसी शैक्षणिक यात्रा से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, साथ ही वे दूसरों के अनुभवों का लाभ भी उठा पाते हैं।
प्रो. श्रीवर्धन पाठक ने ऐसे आयोजन के माध्यम से छात्रों को व्यावसायिक परिदृश्य की बेहतर समझ प्राप्त होती है और उन्हें औद्योगिक अपेक्षाओं के अनुकूल स्वयं को ढालकर अधिक समर्थ बनाने में मदद मिलती है। साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं के बीच व्याप्त संवादहीनता दूर होती है और भी मिलजुल कर विद्यार्थियों की विकास के लिए आगे आते हैं।
प्रो. अनिल कुमार यादव ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। यदि दोनों विश्वविद्यालय ऐसे संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पारस्परिक समझौता करते हैं तो इससे लाभ इसका लाभ विद्यार्थियों के साथ-साथ दोनों संस्थाओं को प्राप्त होगा।
प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से एमबीए विद्यार्थियों को स्वयं में प्रोफेशनलिज्म विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम प्राप्त होता है कम्युनिकेशन स्किल के साथ-साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मदद मिलती है।
इस आयोजन को गोरखपुर विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो दोनों विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक संस्थाओं को अधिक सक्षम बनाने में मदद करेगा।
