Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाइक सवार की पेड़ से टकराकर मौत

बाइक सवार की पेड़ से टकराकर मौत

सहजनवा/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र तिलौरा मोड़ पर बृहस्पतिवार को दिन के लगभग 03:00 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने पास स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया जहां जांचोपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जिले के ही थाना पीपीगंज ग्राम बेलघाट बुजुर्ग निवासी धीरू सिंह ( 27) पुत्र स्व. जयसिंह के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments