Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कन्या पूजन करने की फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोपी सपा नेता राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी राहुल यादव रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कजाकपुर का निवासी है। आरोप है कि वह मुख्यमंत्री का कन्या पूजन करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर लगाया था। उसकी अभद्र टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।पुलिस ने इस मामले में तत्काल केस दर्ज कर लिया। रामगढ़ताल थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि आजादनगर पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। राहुल को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेजा गया।

संवाददाता गोरखपुर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments