बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिन पहले अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देने वाली बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शिवबिहार कालोनी (तिखमपुर) निवासी एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने की वजह से जिला अस्पताल में जीवन-मौत के बीच जूझ रही है। उसका इलाज चल रहा है। शुरूआती दौर में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पीड़िता प्रियंका चौबे ने पुलिस को दिये तहरीर में पति अजय चौबे पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। तहरीर के मुताबिक, करीब पांच वर्ष तक न्यायालय में मुकदमा के बाद पति सुलह करके उसे अपने घर लाया। कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही। फिर पति अनायास ही गाली-गलौज के साथ मारना पीटना शुरू कर दिया। इससे परेशान प्रियंका 03 अक्टूबर को थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्या बताई और पति के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस न कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, गुरुवार की शाम को भी पीड़िता को पति द्वारा मारा-पीटा गया।इससे आहत प्रियंका ने पूरी घटना की जानकारी हल्दी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अपने भाई विशाल दुबे को दिया। भाई विशाल वहां पहुंचा तो प्रियंका की हालत गंभीर देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जहर खाने की बात बताई। इसके प्रियंका को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर बांसडीह रोड पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता का ब्यान लिया है।माना जा रहा है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई की रहती तो यह घटना नहीं होती।
More Stories
आउटसोर्सिंग सेवा निगम गठन पर परिषद ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने हेतु भेजा नोटिस
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन शुरू, पात्र युवक-युवतियों को मिलेगा एक लाख रुपये का लाभ