Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedअब सक्षम ईसीआई ऐप्प के नाम से जाना जाएगा निर्वाचन आयोग का...

अब सक्षम ईसीआई ऐप्प के नाम से जाना जाएगा निर्वाचन आयोग का दिव्यांगजनों हेतु जारी पीडब्ल्यूडी ऐप्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पीडब्ल्यूडी ऐप्प का नाम बदल कर “सक्षम ईसीआई” ऐप्प कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत दिव्यांग जनों को पोलिंग बूथ पर प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिगत ‘‘सक्षम’’ ऐप्प आयोग द्वारा दिव्यांगजनों के लिये विकसित की गई है जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों को पोलिंग बूथ पर प्राथमिक सुविधाएँ प्रदान की जा सकेंगी।
सक्षम ईसीआई एप्लीकेशन को एंड्राइड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैl जिसके पश्चात दिव्यांगजन मतदान हेतु रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, पोलिंग बूथ पर प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं एवं इसके माध्यम से व्हील चेयर हेतु अनुरोध किया जा सकता है, साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम एवं पोलिंग स्टेशन का नाम भी ढूँढ सकते हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि सक्षम ऐप एक दिव्यांग हितैषी एप्लीकेशन है जिसका उद्देश्य दिव्यांगों को मतदान के दौरान आवश्यक सुविधा एवं सहायता प्रदान करना है। यह एप्लीकेशन हिन्दी सहित कुल 09 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एप्लीकेशन लोकोमोटर दिव्यांगों के साथ ही दृष्टि दिव्यांगों के लिये भी सुविधाजनक है। सक्षम एप्लीकेशन के साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप्प, सी-विजिल ऐप्प एवं केवाईसी ईसीआई ऐप्प भी डाउनलोड किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments