Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedएनएसएस शिविर के स्वयं सेवकों ने चलाया सफाई अभियान

एनएसएस शिविर के स्वयं सेवकों ने चलाया सफाई अभियान

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन आरआर चौरसिया जूनियर हाईस्कूल गौसपुर में चल रहा है। शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवकों ने श्रमदान कर स्कूल प्रांगण में स्थित पार्क, खेल मैदान और गांव के मुख्य मार्ग की साफ सफाई की। उन्होंने दो घंटे श्रमदान करते हुए पेड़-पौधों की क्यारियां बनाई और खरपतवार को निकाला।
प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्रमदान करने से दूसरे छात्रों को भी श्रमदान करने की प्रेरणा मिलती है और वह श्रमदान के लिए आगे आने लगते है।
कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि यह समाज सेवा का कार्य है। हमें अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ रखना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, श्रीकृष्ण पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, दीपक सिंह, नीरज राव, अरुण त्रिपाठी, मीना शर्मा, रूपाली, जसपाल, विरेंद्र सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments