
देश के लिए। दुःखद खबर आ रही
भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जब यह घातक दुर्घटना हुई। सेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो पायलटों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
घटना तवांग जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर 5 अक्टूबर की सुबह करीब 10:00 बजे हुई। दुर्घटनास्थल अरुणाचल प्रदेश के लुंगला इलाके में बताया गया है। अभी तक, दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, चाहे वह खराब मौसम की स्थिति हो या हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या, अभी तक इसके बारे में कुच जानकारी नहीं मिल पाई हैं।
भारतीय सेना की एक प्रेस विज्ञप्ति में लिका गया – तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भरने वाला एक सेना विमानन चीता हेलीकॉप्टर 05 अक्टूबर (आज) सुबह लगभग 10:00 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को निकटतम सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। खेद के साथ हम सूचित करते हैं कि इनमें से एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। इस स्तर पर दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं है।
More Stories
ट्रंप के साथ लंच करने जा रहे पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर, भारत को कूटनीतिक झटका? कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना
पीएम मोदी की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा, ईरान-इजरायल युद्ध की घोषणा और भारत-कनाडा संबंधों में प्रगति
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 35 मिनट की बातचीत, आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख स्पष्ट