Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनही रहे चिट्ठी आई है के गायक पंकज उदास

नही रहे चिट्ठी आई है के गायक पंकज उदास

लखनऊ(राष्ट्र की परम्पर)गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली पंकज की बेटी नायाब उधास ने गायक की मौत की खबर शेयर की है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है.

गायक की बेटी ने पोस्ट में लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
पंकज उधास के पीआर ने बताया कि गायक का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। लंबे समय से वो बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी।गायक के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना इनके फैंस को गमगीन कर गया है।हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments