Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर छात्र की मौके पर हुई मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर छात्र की मौके पर हुई मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव विहारीपुर की मोड़ के पास, गन्ने से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर कक्षा 3 के छात्र अभियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। अभियांशु स्कूल से अपनी साइकिल से घर जा रहा था तभी अचानक से वह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृत छात्र अभियांशु के परिजन और तमाम ग्रामीण जमा हो गए और हंगामा करने लगे, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हंगामे को शांत कराया और तुरंत ही छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments