Friday, November 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु करें आवेदन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु करें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्रा ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु कुछ परियोजनाओं में ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोला गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में जनपद संत कबीर नगर के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी में निजी भूमि पर तालाब निर्माण एवम प्रथम वर्ष निवेश तथा रियरिंग यूनिट हेतु अनुसूचित जाति श्रेणी तथा बृहद सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम सामान्य/ पिछड़ी जाति हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in दिनांक 10/01/2024 से 26/01/ 2024 तक पुनः खोला खोला गया है।
उन्होंने बताया है कि इच्छुक व्यक्ति उक्त परियोजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में 10 बजे से 5 बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments