Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत स्मार्टफोन का वितरण

युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत स्मार्टफोन का वितरण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को केवला सुन्दर स्नातकोतर महाविद्यालय में कुल 201 छात्र और छात्राओं को, स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन वितरित किये गये। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज पिरावली,गिडा गोरखपुर एवं विशिष्ट अतिथि चौकी इंचार्ज बरगड़वा,गोरक्षनाथ गोरखपुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिता यादव ने अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन किया, जो नोडल अधिकारी भी है। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्रवक्ता, शाध्या खान, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, श्वेता सिंह, अलका भारती, अलका कनौजिया, अलाइमा अस्मत,राधिका एवं अन्य ने भी भाग लिया। स्टाफ में राजेशकुमार शनिवेश, विशाल, तरूण आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments